कॆन्द्रीय रॆशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ,बहरमपुर
कॆन्द्रीय रॆशम बॊर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार

 

 

संबंधी लिंक

 

                                                                                     संस्थान के बारे में ............

 

 केरेउअवप्रसं, बहरमपुर देश की एक प्रमुख संस्थान है जिसकी स्थापना वर्ष 1943 के प्रारंभ में पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में रेशम उद्योग के वर्धन के लिए अनुसंधानात्मक व विकासात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए की गई। वर्तमान में यह संस्थान केन्द्रीय रेशम बोर्ड, एक सांविधिक निकाय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यरत हैं। यह संस्थान पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जिला मुर्शिदाबाद में स्थित है जहाँ रेशम उद्योग फला-फूला समृद्ध तथा अपनी पराकाष्ठा पर है। यह शहर कोलकाता से 200 किलोमीटर की दुरी पर है तथा रेल व सड़क दोनों ही मार्गॊ से भली-भॉति जुड़ा हुआ है।

     यह संस्थान रेशम कृषि के सभी क्षेत्रों में अर्थात् मृदा सॆ लॆकर रेशम तक अनुसंधान कार्य करता है। अनुसंधान के लिए अधिदेशित होने के फलस्वरूप संस्थान द्वारा उल्लेखनीय अनुसंधान तथा रेशम उद्योग के सर्वोपरि विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान किया गया। पादप के क्षेत्र में उत्पादनशीलता तथा पत्तों की गुणवत्ता में वृद्धि करने में समर्थ नई शहतूत प्रजातियाँ के साथ-साथ अनुप्रयोग प्रणाली विकसित की गई है। साथ ही, कीट की दिशा में क्षेत्र के लिए उपयुक्त उत्पादनशील रेशमकीट नस्लॊं के विकास तथा उपयुक्त रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों कॊ तैयार किया गया है। यहाँ तक की धागाकरण के क्षेत्र में भी कोसा उबालने की उन्नत प्रणाली तथा धागाकरण तकनीक भी सुझाया गया है। मानव संसाधन विकास के लिए रेशम उत्पादन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त टेलर मेड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इन सब योगदानों से क्षेत्र में रेशम उद्योग के सतत् वृद्धि मॆं सहयोग प्राप्त हुआ है। हाल-फिलहाल के वर्षों में संस्थान द्वारा अनुसंधान उपलब्धियों कॊ ग्रामीण जनमानस के बीच सफल आर्थिक उधम के रूप में संप्रसारित करनॆ के लिए प्रयोगशाला से प्रक्षेत्र तक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह एक नया चरण है, उद्योग के लिए नई आयाम तथा नई आशा वृहत्तर बुद्धिमता एवं गौरव को अभिस्वीकृत करता है।

संस्थान के अधीनस्थ केन्द्रः

     क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्रों [क्षेरेउअके]:

1.                 क्षेरेउअके, कालिम्पोंग [पश्चिम बंगाल]
2.                
क्षेरेउअके, कोरापुट [ऒडिसा],
3.                
क्षेरेउअके, राँची [झारखण्ड]
4.                
क्षेरेउअके, जोरहॉट [असम]

अनुसंधान विस्तार केन्द्रों [अविके]:

1

अविके, नवग्राम [पश्चिम बंगाल]

8

अविके, इम्फाल [मणिपुर]

2

अविके, मोथाबाड़ी [पश्चिम बंगाल]

9

अविके, आईजॉल [मिजोरम]

3

अविके, रंगपो [सिक्किम]

10

अविके, दीमापुर [नागालैण्ड]

4

अविके, महेशपुरराज [झारखण्ड]

11

अविके, शिलॉग [मेघालय]

5

अविके, गुमला [झारखण्ड]

12

अविके, अगरतल्ला [त्रिपुरा]

6

अविके, सिंगनपुर [छत्तीसगढ़]

13

अविके, [उप इकाई] भाण्डरा [झारखण्ड]

7

अविके, देवगढ़ [ऒडिसा]

14

अविके [उप इकाई] राजमहल [झारखण्ड]

पत्ताः
केन्द्रीय रेशम उत्पादन अनुंसधान एवं प्रशिक्षण संस्थान
केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार
पोस्टः बहरमपुर, जिलाः मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
– 742 101
वेबसाइडः www.csrtiber.res.in
ई-मेलः csrtiber@csb.gov.in  /  csrtiber@gmail.com